आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसियेशन का गठन कर दिया गया है! इस संगठन की घोषणा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी राव सत्तार द्वारा की गई है! हाज़ी राव सत्तार ने उत्तराखंड संगठन में फिलहाल तीन लोगों. के नामों की घोषणा की है जिनमें सलेमपुर गाँव निवासी राव आफाक को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दीं गई है जबकि बढेड़ी निवासी राव गुलबहार को प्रदेश महासचिव और पनियाला गाँव निवासी राव तौसीफ को हरिद्वार में ज़िला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है! इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी राव सत्तार का कहना है की मुस्लिम राजपूत संगठन को मज़बूती प्रदान करने के लिए फिलहाल तीन नियुक्ति की गई है बहुत जल्द प्रदेश में राव आफाक संगठन को और गति देंगे!उन्होंने कहा की मुस्लिम राजपूत जब तक संगठित नहीं होंगे तब तक वह तरक्की नहीं कर सकते उन्होंने कहा की मुस्लिम राजपूत आज तक लोगों की सेवा में अग्रणी रहे हैं अब मुस्लिम राजपूत तालीम के साथ साथ अपने अधिकारों पर भी ध्यान देंगे और उत्तराखंड में संगठन एक बहुत मज़बूत संगठन बनेगा!इस मौक़े पर राव आफाक ने कहा की बिना संगठित हुए कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता इसलिए वह गाँव गाँव जाकर मुस्लिम राजपूतों को एक जुट कर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे!इस मौक़े पर मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राव गुलबहार ने कहा की अब समय आ गया है की मुस्लिम राजपूत संगठित होकर देश की सेवा में अपना अहम योगदान दें!उन्होंने कहा की मुस्लिम राजपूतों का इस देश के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन आज इस समाज के संगठित ना होने से यह पिछड़ गए है अब इस समाज को आगे लाने में उनका विशेष योगदान रहेगा! इस मौक़े पर राव अली नवाज़, राव अताउल्लाह खा,राव परवेज़, राव नईम, राव कारी साजिद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।