Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रमुख समाज सेवी कुंवर जावेद इक़बाल की मैंगो पार्टी समाज में दे रही आपसी भाईचारे और एकता का सन्देश,सभी धर्मो के लोगो के साथ साथ बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि

Spread the love

 

 

आरिफ नियाज़ी।

मगलौर के प्रमुख समाजसेवी और कांग्रेस नेता नेता कुंवर जावेद इक़बाल की मैंगो पार्टी समाज में आपसी भाईचारा और प्यार मोहब्बत का पैगाम दे रही है यही कारण है की इस पार्टी में सभी धर्मो के लोग प्रमुखता के साथ पहुँचते हैँ जिनमे हिन्दू मुस्लिम सिख, ईसाई बड़ी संख्या में शामिल होते है! इस मैंगो पार्टी से आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत का सन्देश दिया जाता है!इस मौक़े पर मैंगो पार्टी के आयोजक और प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इक़बाल ने कहा की उनके परिवार में मैंगो पार्टी पिछले लम्बे समय से चली आ रही है जिसमे यू पी और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में प्रमुख लोग शामिल होते हैँ!उन्होंने कहा की इस मैंगो पार्टी से समाज में आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया जाता है!उन्होंने बताया की इस मैंगो पार्टी को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना था लेकिन हरिद्वार में बड़ी घटना घटने से वह सभी काफी दुखी हैँ इसलिए उन्होंने मैंगो पार्टी के कार्यक्रम को बेहद सिमित कर दिया है! उन्होंने बताया की जिस तरह से कुछ लोग समाज में बाटने की कोशिश करते है वहीं उनका मकसद इस मैंगो पार्टी से लोगों के दिलों को जोड़ना है उनमें आपसी सौहार्ड को बढ़ावा देना है!वहीं इस बाबत कांग्रेस नेता राव आफाक ने कहा की कुंवर जावेद की मैंगो पार्टी में वह हर साल आते है कुंवर जावेद के बड़े बुज़ुर्गो ने जो एकता भाईचारे का सन्देश इस मैंगो पार्टी से देने की. कोशिश की है उसे उन्होंने आज भी बरकरार रखा है! आज आयोजित होने वाली मैंगो पार्टी में जहाँ कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जात्ती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोंसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव सत्तार ने शिरकत की तो वहीं मगलौर नगर पालिका चेयरमैन मोईनुद्दीन अंसारी, मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोंसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राव आफाक, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सरदार चंधोक, राव अताउल्ला खा, राव अली नवाज़, राव कासीम, राव नईम, राव कारी साजिद, भाजपा नेता ज़मीर हसन अंसारी, अमीर हसन अंसारी,पूर्व प्रमुख नासीर परवेज़,जावेद एडवोकेट ,अमजद उस्मानी, रियाज़ पुंडीर, राव परवेज़,डॉ शाहिद, श्री गोपाल नारसन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369