आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के एक होटल में तीज उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और अपने परिवार की खुशहाली और अपने पति की दीर्घायु की कामना की!
कार्यक्रम में सुनंदा वत्स ने बताया की तीज के त्यौहार को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है माता पार्वती का 108 साल में महादेव के साथ मिलन हुआ था उस के. लिए माता पार्वती ने काफी पूजा की थी आज के दिन को इसीलिए अपने परिवार और पति की दीर्घायु के लिए तीज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है! अर्चना शुक्ला ने कहा कि पहले समय में तीज के बड़े बड़े मेले सजते थे जिसमें सभी महिलाएं त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाती थीं। अब इस कार्यक्रम का उद्वेश्य यही है कि हमारी संस्कृति जीवित रहे समाज में एक दूसरे के प्रति भाईचारा बढे इस प्रकार के आयोजन से एक साथ होने से त्योहार मनाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने के उद्वेश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद आवश्यक है। हरियाली तीज के अवसर पर ,ज्योति,संध्या,ममता,राधिका,मीनू,लता आदि मौजूद रही!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।