आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के आरोग्यम् अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने नवनिर्मित 54 बैड के अस्पताल मे आईसीयू एवं कैथ लैब का लोकार्पण किया! इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया!
आरोग्यम अस्पताल में आयोजित समारोह मे छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई गढ़वाली प्रस्तुति ने सबका मन मौह लिया! शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आरोग्यम अस्पताल के कार्यों की प्रशन्सा करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य मे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है भाजपा के चार साल के कार्यकाल मे सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैँ पूरे प्रदेश मे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे बेमिसाल कार्य हुए हैँ.!उन्होंने कहा की आरोग्यम अस्पताल का यह कदम यहां के लोगों के लिये बहुत कारगर साबित होगा। मरीजों को अच्छे एवं उचित इलाज के लिये अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, अब इस अस्पताल में सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला! उन्होंने कहा की प्रदेश की धामी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है!
नर्सिंग प्रधानाचार्या प्रो० नवनीता खीष्ट ने नर्सिंग कोर्सों पर प्रकाश डाला एवं पैरामैडिकल प्रधानाचार्य डा० राजीव कुमार कौशिक ने पैरामेडिकल कोर्सों पर प्रकाश डाला। संस्थान के ट्रस्टी (चेयरमैन) संदीप केडिया ने भी उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया और समारोह में उपस्थित होने के लिये हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि आरोग्यम अस्पताल पिछले 11 वर्षों से मरीजों का अच्छा इलाज व सेवा करता चला आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्स पहले से ही संस्थान में चल रहे हैं, जहाँ क्षेत्र के छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उत्तराखण्ड में ही नहीं अपितु देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
समारोह का समापन महाप्रबन्धक मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, डाक्टरों, शिक्षकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं के प्रति उनके अमूल्य योगदान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। समरोह को सफल बनाने में संस्थान के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।