रुड़की के मंगलौर में चकबन्दी विभाग में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी को विजिलेंस टीम ने दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रँगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल सहायक चकबंदी अधिकारी प्लाट के दाखिल खारिज को लेकर पीड़ित किसान से रिश्वत देने का दबाव बना रहा था जिसके चलते चकबंदी विभाग के सहायक अधिकारी विनोद कुमार को विजिलेंस टीम ने मंगलौर चकबंदी विभाग के कार्यालय पर रिश्वत लेते धरदबोचा है। घंटों की पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम रिश्वतखोर चकबंदी अधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ देहरादून ले गई।विजिलेन्स की इस कार्यवाई से चकबंदी विभाग में दिनभर हड़कंप मचा रहा!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।