आरिफ नियाजी।
रुड़की उप प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैकड़ो किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों का साफ तौर से कहना था जंगली जानवरों के द्वारा उनकी फसलों को बर्बाद किया जा रहा है और वन विभाग तमाशा देख रहा है।
इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि अब किसानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप था कि वन विभाग के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है जो अपने आप में गंभीर विषय है, उनकी फसलों को जंगली जानवर दिन रात तबाह और बर्बाद कर रहें हैं और किसान लाचार
बना हुआ है। उन्होंने कहा कि खेतों में नील गायें, से लेकर लंबे लंबे सांप निकल रहे हैं लेकिन उनको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के पास समय नहीं है।किसानों का आरोप है कि अगर किसान अपने खेत से पेड़ काट ले तो वन विभाग की टीम के द्वारा उसका शोषण किया जाता है, किसानों के द्वारा अपने खेत में खड़े पेड़ों के लिए परमिशन लेनी पड़े तो उसे परमिशन के लिए दो-दो साल लग जाते हैं लेकिन इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं वन विभाग के द्वारा किसानों को कितना परेशान किया जा रहा है अब यह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा कि जल्द ही अगर वन विभाग अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं लाता है तो आने वाले में एक बड़ा धरना प्रदर्शन वन विभाग के कार्यालय पर किया जाएगा।
वहीं वन विभाग एसडीओ सुनील बलोनी का कहना है कि किसानों की कुछ नाराजगी है उसको जल्दी सुना जाएगा और समय रहते कुछ नाराजगी को दूर कर लिया जाएगा। किसानों के अपने खेत से पेड़ कटवाने परमिशन को लेकर एसडीओ सुनील बलोनी का कहना है कि उसको भी जल्द ही दुरुस्त कर लिया गया जाएगा और समय रहते हैं किसानों को परमिशन दी जाएगी। किसानों से जल्द ही बात की जाएगी और उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।





More Stories
मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।