Jan Mudde

No.1 news portal of India

बीटीएल एमसेला सिस्टम एक क्रांतिकारी, गैर-सर्जिकल तकनीक डॉक्टर वंदना ग्रोव

Spread the love

आरिफ नियाजी।

रूड़की डॉक्टर्स डे के अवसर पर अभिलाषा नर्सिंग होम में उत्तराखंड के पहले बीटीएल एमसेला सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का शुभारम्भ अस्पताल ke डॉक्टर और गणमान्य लोगों द्वारा किया गया.
इस अवसर पर नर्सिंग होम की निदेशक और प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना ग्रोवर ने बताया कि बीटीएल एमसेला सिस्टम एक क्रांतिकारी, गैर-सर्जिकल तकनीक है, जो महिलाओं में मूत्र असंयमऔर पेल्विक फ्लोर की कमजोरी जैसी समस्याओं का अत्यधिक प्रभावी इलाज देती है। यह तकनीक बिना किसी सर्जरी या दवा के, केवल कुछ सत्रों में बेहतर परिणाम प्रदान करती है और महिलाओं को एक गुणवत्तापूर्ण और आत्मविश्वासी जीवन जीने की दिशा में मदद करती है।
डॉ. चन्द्रशेखर ग्रोवर ने कहा, “महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे अक्सर चुपचाप सह लिए जाते हैं। एमसेला तकनीक उन्हें बिना संकोच इलाज का विकल्प देती है। डॉक्टर्स डे जैसा पावन दिन इस पहल के शुभारंभ के लिए सबसे उपयुक्त अवसर है।”
उन्होंने यह भी बताया कि यह मशीन अब तक केवल मेट्रो शहरों में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब रुड़की जैसे उभरते हुए शहर में इसके आने से स्थानीय महिलाओं को महंगे इलाज के लिए महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि इलाज की सुलभता से महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी झिझक भी कम होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य चिकित्सकों ने भी इस पहल को महिला स्वास्थ्य सेवा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह तकनीक चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगी।
अंत में अभिलाषा नर्सिंग होम की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ़ में भारी उत्साह दिखाई दिया. इस मौके पर अस्पताल में साफ़ सफ़ाई के भी बेहतर इंतजाम किए गए थे.

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369