आरिफ नियाजी।
रुड़की ब्लॉक में कार्यरत लेखाकार मुनेश चौहान का सेवानिवृत्त विदाई समारोह हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम के साथ हुआ.!
रुड़की ब्लॉक में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ लेखाकार मुनेश चौहान के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख लूबना राव, खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कुटियाल, सहकर्मी अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने मुनेश चौहान की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी की सराहना की।
अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल दत्ताल ने कहा कि, “मुनेश जी जैसे ईमानदार और अनुशासित अधिकारी के साथ हमारे लिए गर्व की बात रही। उन्होंने हमेशा विभागीय कार्यों को निष्ठा से निभाया।”
समारोह में साथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया गया। भावुक माहौल में मुनेश चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह सफर बहुत यादगार रहा। सहयोगियों का प्रेम और सम्मान मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”
कार्यक्रम का संचालन कुशलता से करते हुए अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय भविष्य की कामना की।
“सेवा की मिसाल बने मुनेश चौहान को ब्लॉक परिवार की ओर से बुके और फ़ूलों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अनुज चौहान ने किया इस मौके पर बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे.





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।