Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन संग्राम ने बढ़ाया कुनबा,स्वामी प्रेम पूरी और एडवोकेट संजीव वर्मा को मिला संगठन में स्थान

Spread the love

 

आरिफ नियाजी।

उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन संग्राम अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है जिसके चलते संगठन में कुछ नए और मज़बूत लोगो को स्थान दिया गया है भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी ओशो आश्रम के स्वामी प्रवीण पूरी जी को सौंपी गई है जबकि एडवोकेट संजीव वर्मा को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया है।ओशो आश्रम में एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन संग्राम के संरक्षक फकरे आलम ने बताया कि उनका संगठन किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगा जिसके लिये उन्होंने कुछ मज़बूत और नये लोगो को ज़िम्मेदारी सौंपी है ।उन्होंने कहा कि स्वामी परवीन पूरी, एडवोकेट राव नावेद आलम ,संजीव वर्मा एडवोकेट, प्रधान अब्दुल अज़ीज ,एडवोकेट मुदस्सिर आलम और डॉक्टर ग़ाज़ी जैसे लोगो से यूनियन को और अधिक मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज किसान को उसकी फसल का उचित दाम भी नही मिल पा रहा है जिसके चलते किसान परेशान हाल है ।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने कहा कि देश के 22 राज्यो में संगठन खड़ा हो चुका है पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी संगठन को नई मज़बूती मिली है ।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझने वाले किसानों को संगठन में महत्वपूर्ण पदो पर स्थान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संग्राम किसान हित मे कार्य कर रही है यह संगठन आज काफी बड़ा बन चुका है। इस मौके पर नवनियुक्त भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट संजीव वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है वह उसके लिये तह दिल से आभारी है । एडवोकेट वर्मा ने कहा कि आज चारो तरफ किसानों का शौषण हो रहा है जिसे देखने वाला कोई नही है लेकिन अब वह इस संगठन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे ।भारतीय किसान यूनियन संग्राम के संरक्षक फकरे आलम और राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ द्वारा संगठन के नये पदाधिकारियों का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राव नावेद आलम, राष्ट्रीय महासचिव राव नवेद आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीन पुरी , प्रदेश अध्यक्ष मुदस्सिर आलम एड, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गाजी , राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रधान अब्दुल अजीज, जिला अध्यक्ष डॉ आसिफ चौहान सहारनपुर, जिला सचिव अतुल गोयल सहारनपुर, आसिफ अली,प्रधान फरीद बन्दरजूड़, विक्रम सिंह, गगनदीप, मुकेश कांबोज,प्रधान ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369