आरिफ नियाज़ी।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की। वहीं राजीव स्वरूप शहर के प्रमुख समाज सेवी सादात मसूद के आवास पर भी पहुंचे जहां उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में घायल हुई उनकी बेटी का हाल चाल जाना ।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सादात मसूद की बेटी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।हालांकि इससे पूर्व आई जी गढ़वाल का व्यापारियों द्वारा भी कोतवाली पहुंचकर स्वागत किया गया जिसके चलते उन्हें व्यापारियों ने शहर की यातयात एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याओं से अवगत भी करवाया।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप दिल्ली से लौटते समय अचानक रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। वहीं उनके आने की जानकारी पाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई और उनके समाधान की मांग की। आईजी की ओर से उन्हें सकारात्मक आश्वासन भीं दिया गया। वहीं कुछ देर रुकने के बाद वह वापस लौट गए।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।