आरिफ नियाज़ी।
इमलीखेड़ा के पास देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरा इस ट्रक में सिडकुल की एक कंपनी का शैंपू भरा हुआ था जो किसान के खेत में बिखर गया जैसे ही सुबह सवेरे आसपास के लोगों को सूचना मिली तो शैंपू लेने के लिए भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इमली खेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से ग्रामीणों भगाया। गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में चालक परिचालक सुरक्षित हैं उनकी जान बच गई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं इस डीसीएम को खेत से बाहर निकालने के लिए जेसीबी को मौके पर बुलाया गया है फिलहाल मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है ।वही ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है ।गौरतलब है की इस भगवानपुर कलियर मार्ग पर पहले भी इस तरह सड़क हादसे हो चुके है । ट्रक में शैंपू किस कंपनी का था और यह कहां जा रहा था फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।