आरिफ नियाज़ी।
पहलगाम में आतंकवादी हमला हुए दस दिन बीत चुके हैं लेकिन भारत की 140 करोड़ की जनता आज भी इस इंतज़ार में हैं की भारत कब आतंकवादी देश पाकिस्तान पर अंतिम प्रहार करेगा।
मैं यहाँ यह बताना चाहता हूँ की बदला वह पकवान हैं जो जितना ठंडा करके खाया जाये उतनी ही मिठास देगा इसलिए भारत की सेना या सरकार जब भी प्रतिशोध लेगी अचानक लेगी। वो किसी राजनीती या राजनितिक दल के दबाव में नहीं लेगी। अमेरिका ने भारत से 131 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता मंजूर कर ली है इसमें अमेरिका भारत को 1100करोड़ के हथियार देगा। ये भारत के लिए एक बहुत अच्छी खबर हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा दिखाई दें रहा है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को केवल एक बात की चिंता सता रही है की भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश परमाणु संपन्न देश है। भारत पर तो उसको पूरा भरोसा है की यदि युद्ध होता है तो भारत परमाणु हथियार का उपयोग नहीं करेगा लेकिन पाकिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस बात की चिंता है की यदि पाकिस्तान युद्ध हारने लगेगा तो हो सकता है वह परमाणु हथियार का उपयोग कर सकता है। भारत की यह लड़ाई पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों के साथ बिलकुल नहीं है। भारत केवल पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों पर कार्यवाही करना चाहता है। आज सात दिन बाद पाकिस्तान का सेना प्रमुख असीम मुनीर बाहर निकला और भारत के खिलाफ ज़हर उगला। लश्कर के आतंकवादी हाफ़िज़ सईद की सुरक्षा पाकिस्तान आर्मी के SSG कमांडो कर रहे है.। भारत को अब FATF और IMF में जाकर दबाव बनाना चाहिए और पाकिस्तान को FATF की ग्रेय लिस्ट में डलवाना चाहिए। FATF मे 40 देश सदस्य है जिसमे से 23 देश भारत के साथ है। अगर भारत कूटनीति स्तर पर लड़ाई जीत लेता है तो यह पाकिस्तान पर बहुत बड़ा दबाव होगा। भारत की LOC पर पाकिस्तान लगातार सीज़ फायर का उलंघन कर रहा है जिसका जवाब भारतीय सेना दें रही है। चीन और टर्की ने आज पाकिस्तान को समर्थन दें दिया है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ साथ यूरोपियन समुदाय से भी अपने पक्ष में खड़े होने के लिए अपील करनी चाहिए।
UP के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर भारत की वायु सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया। जिसमे, राफेल, सुखोयी, जैगुआर, MIG 29 ने अपनी गर्जाना की। पाकिस्तानी सेना इस भयंकर गर्मी में बूँद बूँद पानी के लिए मोहताज हो गयी हैं इसलिए पाकिस्तान ने सेना की तैनाती घटा दी है।मैं आज फिर एक बार कह रहा हूँ की जो देश अभी तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं की आतंकवाद की लड़ाई में वो भारत का साथ दें या पाकिस्तान का तो उन्हें मैं ये बताना चाहता हूँ की पाकिस्तान पुरे विश्व में एक इकलौता देश है जहा आतंकवादी की फैक्ट्री लगायी जाति है। पाकिस्तान पुरे विश्व की शांति के लिए एक खतरा बन चूका है। इसलिए सभी देशो को इस लड़ाई में भारत का साथ देना चाहिए। भारत को अपनी विदेश नीति में थोड़ा सा बदलाव करके इसराइल और रूस से भी वार्ता जारी रखनी चाहिए। मैं तो ये भी कहूंगा की हमें इसराइल से भी रक्षा डील करनी चाहिए क्युकी इस लड़ाई में इसराइल भारत का साथ देने के लिए तैयार है और रूस हमारा पुराना मित्र है इसलिए हमें इन दोनों देशो से अपनी सुरक्षा के हित साधने चाहिए।
POK पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह अपने बयान से पलटे। उन्होंने कहाँ POK हमारा है और हमें इसे वापस लेना चाहिए। पूर्व में दिए बयानों पर उन्होंने माफ़ी मांगी। FATF की साल में 3 बार मीटिंग होती है अब जून में मीटिंग होनी है जहा जाकर भारत को आतंकवादी सबूत FATF को देने चाहिए और यह बताना चाहिए की पाकिस्तान आपसे लिए क़र्ज़ का उपयोग आतंकी गतिविधियों में करता है इसलिए इसे आगे क़र्ज़ नहीं देना चाहिए।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।