आरिफ नियाज़ी।
रुड़की वन विभाग की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंजरों में बंद बेजुबान पक्षियों कोमुक्त कराया है। शहर के मछली मोहल्ले में इन पक्षियों का कारोबार करने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई जहां उनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।वन विभाग की टीम को आशंका है कि इस कारोबार में और भी अन्य लोग जुड़े हो सकते हैं।गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से रुड़की शहर के मछली मोहल्ले में बेजुबान पक्षी जिनमें अधिकतर तोते थे उनको पिंजरे में बंद करके कड़ाके की धूप में छत पर रखा गया था लेकिन इसी बीच वन विभाग के चर्चित वन दरोगा आशुतोष नीम को सूचना मिली कि बिल्डिंग की छत पर भी छुपा कर बड़ी संख्या में छुपाकर तोते रखे गए हैं जिसके चलते आशुतोष ने छत पर पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए और सभी पिंजरों को लेकर वह विभाग के कार्यालय में पहुंच गए जहां हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से वन विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी है तोते कहां से आते थे और इनको कहां कहां बेचा जाता था सभी जानकारी जुटाई जा रही है।वन्य जीव पक्षी की धारा के अंतर्गत वन विभाग की टीम कार्रवाई करेगी।इस मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही वहीं
वन सुरक्षा बल के कर्मचारी मनोज भारती के अलावा
उप प्रभागीय वन अधिकारी डी पी बौड़ाई भी मौजूद रहे। इस छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।