Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की पांचवीं ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का एच आर डी ए के वी सी अंशुल सिंह और देशराज कर्णवाल ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पांचवीं ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ एच आर डी ए के वी सी अंशुल सिंह और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया।यह चैंपियनशिप 26 अप्रैल 2025 तक नेहरू स्टेडियम रुड़की में खेली जाएगी।इस चैंपियनशिप में पांडिचेरी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पुर्वांचल, मुम्बई, राजस्थान, उत्तराखंड सहित बीस पुरुष टीमें भाग ले रहीं हैं । इस मौके पर हरिद्वार -रुडकी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान उन्होंने राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के साथ बहुत बेहतरीन शॉट्स भी लगाए। अंशुल सिंह ने कहा कि रुड़की का नेहरू स्टेडियम और भी बेहतर किया जायेगा।इस स्टेडियम में खेलों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर होते हैं इसलिए इसे और भी बेहतर बनाया जायेगा।उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मैदान में खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए लेकिन इसके बाद आपसी भाईचारा और दोस्ती करना भी बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम में देश के अलग अलग राज्यों से टीमें पहुंची हैं इसलिए सभी खिलाड़ी एक दूसरे के राज्यों के बारे में भी जानकारी हासिल करें।इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि टेनिस बॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं खिलाड़ियों में भारी उत्साह भी है उत्तराखंड सरकार भी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है भविष्य में जल्द ही हरिद्वार में भी टेनिस बॉल की एक चैंपियनशिप कराई जाएगी। वहीं प्रतियोगिता के सी ई ओ अमजद उस्मानी ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 26 अप्रैल सायं 4 बजे कर्मेंद्र सिंह जिला अधिकारी हरिद्वार करेंगे। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने बताया कि चैम्पियनशिप में विजेता टीम को पच्चीस हजार, उप-विजेता को इक्कीस हजार, तृतीय स्थान के लिए ग्यारह हजार और चौथा स्थान पाने वाली टीम को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा चैम्पियनशिप के सर्वोत्तम बाॅलर और बेट्स मैन भी पुरस्कृत किए जायेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369