आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव में मशीन में गेहूं निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं जिसमें शमीम कुरैशी पुत्र कूड़ा कुरैशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि मृतक के भाई नफीस को गंभीर चोट लगी है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मृतक की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मृतक के परिजनों की जमकर नोंकझोंक और कहासुनी हुई। पोस्टमार्टम पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है परिजनों की मांग पर अब मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल टीम करेगी जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।वहीं पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। भगवानपुर पुलिस थाने में तैनात एस एस आई धर्मेंद्र राठी भारी पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।