Jan Mudde

No.1 news portal of India

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा के कार्यक्रम में पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति एवं सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अम्बेडकर जी के विचारों, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने सभा को एक नई ऊर्जा प्रदान की। उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी दान सिंह रावत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी अपने विचार रखे। इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन, उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, सामाजिक समरसता और समानता के विचारों पर प्रकाश डाला।

इस मौके त्रिवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने अपने जीवन भर वंचितों, शोषितों और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस भारत का निर्माण करना होगा।”

भाजपा जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि पार्टी की नीति और कार्यशैली में बाबा साहब के विचारों का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को डॉ. अम्बेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, छात्रों, एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी के सामाजिक न्याय, बौद्धिकता और समानता के मूलमंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर सत्यपाल और चतरसेन ने किया
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, कविंद्र चौधरी, सुबोध राकेश, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,राकेश गिरी, स्वामी, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू,भीम सिंह, सतीश सैनी,प्रदीप पाल, राजपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, राजबाला सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, सुशील रावत, अवनीश शर्मा, सुमित अग्रवाल, बी एल अग्रवाल, देवी सिंह राणा, कदम सिंह, ठाकुर संजय सिंह, शोभा राम प्रजापति,सुशील राठी, रानी देवयानी, सुमित अग्रवाल, रिंकू प्रधान, धीरज पाल, हरपाल साथी, गीता कार्की, पूजा नंदा, बृजेश त्यागी,प्रदीप त्यागी, धीर सिंह, मनोज नायक, अनिल चौधरी, राम गोपाल शर्मा, नील कमल, प्रतिभा चौहान, नवीन जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड , प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनीस अहमद गौड टांडा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली, आदि भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी उपस्थितों ने डॉ. अम्बेडकर जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369