आरिफ नियाज़ी।
रुड़की रामनगर उद्यान विभाग के कार्यालय में घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप निकलने पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया सांप इतना खतरनाक था कि उसे काबू करने में वन विभाग को कई घंटे लग गए।
दरअसल रुड़की ब्लॉक में उद्यान विभाग का कार्यालय है जहां सुबह कुछ कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो गेट के पास काले सांप को देखकर वह घबरा गए उन्होंने सांप को भगाने का काफी प्रयास किया तो वह कार्यालय के अंदर जा पहुंचा जिसके चलते कोई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंच सका ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को सांप को पकड़ने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है जो बेहद खतरनाक है और मिनटों में घोड़े से अधिक तेज गति से दौड़ सकता है। फिलहाल वन विभाग ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।वहीं सांप के पकड़े जाने के बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।इस मौके पर वन विभाग के सौरभ सैनी (वन बीट अधिकारी)सुशील कुमार उपनल कर्मी और .रामपाल आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।