आरिफ नियाज़ी।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय रुड़की में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त देशराज कर्णवाल को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।
इस मौके पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि जो लोग यह भ्रांति फैला रहे हैं कि आरएसएस और बीजेपी दलित विरोधी है आज उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा लगा है और मुझे आज संघ कार्यालय में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करके ऐसे लोगों को साफ संदेश दिया है कि संघ जाति से ऊपर उठ कर राष्ट्र निर्माण का काम करता है।
l
उन्होंने कहा कि भीम राव अंबेडकर ने कहा था की संसद एक लोकतंत्र का मंदिर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर जी का सपना उस समय पूरा किया जब उन्होंन संसद मे पहली बार प्रवेश किया तो संसद की सीढियो ंपर माथा टेक कर प्रवेश किया ।
बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि देश के अंदर एक विधान होना चाहिए जिसके चलते प्रधानंमंत्री ने एक संविधान को मानते हुए कश्मीर में धारा 370 खत्म कर बाबा साहब के सपने को साकार किया है। मोदी जी ने बाबा साहब आंबेडकर के
चरण ं में श्रद्ा सुमि अनपात करते हुए िारा 370 धारा का खात्मा किया | कांग्रेस कहती थी कि कहते थे कि यदि कश्मीर में धारा 370 हटेगी तो वहां खून की नदियां बह जायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मोदी जी ने ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया। इसी तरह मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य में समान आचार संहिता यू सी सी लागू कर प्रदेश की धामी सरकार ने इतिहास रच दिया। सरकार ने बताया यूसीसी लाकर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है |





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।