आरिफ नियाज़ी।
रुड़की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का हरिद्वार जिले का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी प्रमुखता से शामिल हुए।इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा गया।इस मौके पर उत्तरांचल फेडरेशन मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल को एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें सरकार से कुछ मांगे रखी गई थी।जिनमें प्रमुख रूप से
अधिकतर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के कार्य एवं दायित्वों का सही तरीके से निर्धारण नहीं हो सका है विभिन्न कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण जल्द से जल्द किया जाए ।उन्होंने सरकार से मांग करते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।सुगम दुर्गम का विभागवार पुनः निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों के कनिष्ठ सहायको प्रथम नियुक्ति के उपरांत विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। पुरानी पेंशन के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने तथा वर्तमान में नई पेंशन योजना के साथियों के लिए सामान्य भविष्य निधि योजना प्रारंभ की जाय।कनिष्ठ सहायक की प्रथम नियुक्ति हेतु केबल 5 ग्रेड वेतन किया जाए ।मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए तहसील स्तर तक तैनाती एवं सेवानिवृत्ति पर अनिवार्य रूप से अपने घर के समीप तैनाती की जानी चाहिए। अन्य संवर्गो की भांति मिनिस्टीयल संवर्ग में भी स्टाफिंग पैटर्न की व्यवस्था समाप्त कर वित्तीय स्तरोंनयन की व्यवस्था प्रारंभ की जाए ।इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष सईद अहमद, संरक्षक रेशम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज नवानी, उपाध्यक्ष नीरज त्यागी,उपाध्यक्ष वैभव दिक्षित ,उपाध्यक्ष नीरज त्यागी संयुक्त मंत्री प्रवीण सिंह ,सिंचाई दीपक नेगी, अमित महंगई ,संगठन मंत्री विजय सिंह राणा,चौधरी अनिल सिंह,जिला मंत्री रोहित कुमार शर्मा आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।