आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के कुजा बहादुरपुर स्थित पी एम श्री शहीद राजा विजय सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुजा बहादुरपुर गांव शहीदों की जन्मस्थली रही है इस गांव के राजा विजय सिंह और उनके सेनापति कल्याण सिंह की कुर्बानी को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा।उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए पहली लड़ाई 1822-23 में कुजा बहादुरपुर से लड़ी गई थी यहीं से देश की आजादी का पहला बिगुल बजा था जिसे आज भी लोग याद करते हैं। डॉ निशंक ने कहा कि आज कुजा बहादुरपुर के इतिहास को बच्चों के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।

कुजा बहादुरपुर गांव के इतिहास को आने वाली पीढ़ी के बच्चे भी अच्छी तरह से पढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजा विजय सिंह और उनके सेनापति कल्याण सिंह का इस देश का बहुत बड़ा योगदान रहा है उत्तराखंड के विकास के साथ साथ इस गांव का विकास करना भी सरकार की पहली प्राथमिकता है।यह धरती वीरों की धरती रही है जहां से बड़े बड़े योद्धाओं ने इस देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान की कुर्बानी दी और कभी डरे नहीं कभी पीछे नहीं हटे अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया यह देश ऐसे वीरों और योद्धाओं के बलिदान को हमेशा याद रखता रहेगा।इस मौके पर डॉ निशंक ने कॉलेज के ऐसे चालीस मेधावी छात्र छात्राओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अच्छे अंक लाकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है।इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र प्रसाद तिवारी,शत्रुजीत सिंह अमेठिया,अशोक शर्मा,सुरेंद्र निरंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कवींद्र चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मेयर पति ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा नेता अमन त्यागी, मास्टर सत्यपाल,पूजा नंदा, अरविंद गौतम, मास्टर प्रदीप, मंडल अध्यक्ष चौधरी भूप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला , कनिष्ठ प्रमुख प्रमोद कुमार,सतीश सैनी,अध्यक्ष शिव कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।