आरिफ नियाज़ी।
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ( उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ) की विकासक्षेत्र रुड़की का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन बीoआर oसी o कार्यालय रुड़की पर सम्पन्न हुआ। जिसमे निर्वाचन अधिकारी फैयाज अहमद ,सह निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार, पर्यवेक्षक के रुप मे आशीष कुमार और अशोक चौहान रहे। जिसमें कुल 344 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा ने जीत का परचम लहराया उन्हें 246 वोट प्राप्त हुए। उन्हें 153 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया जबकि मंत्री पद पर पंकज कुमार बिश्नोई ने 253 वोट प्रात हुए। उन्हें 165 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती रेणु रानी को 251 वोट प्राप्त हुए उन्हें। 167 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप बिष्ट ने 243 वोट प्राप्त किए । उन्हें 148 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष महिला पद पर श्रीमती सरिता त्यागी को 251 वोट प्राप्त हुए। उन्हें 163 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया वहीं संगठन मंत्री* पद पर रवींद्र कुमार ने 245 वोट प्राप्त किए उन्हें 163 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया।प्रचार मंत्री महिला पद पर शालिनी गोस्वामी ने 240 वोट प्राप्त किए उन्हें 141 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि संयुक्त मंत्री पद पर अमीर आलम उपाध्यक्ष पद पर अजय पुंडीर, देवेंद्र कुमार, गॉडविन जॉन दास और कृष्ण गोपाल शर्मा ,,उप मंत्री पद पर रीता रानी , तेजपाल,संगठन मंत्री पद पर राजेश शर्मा, महिपाल सैनी, लक्ष्मी प्रचारमंत्री पद पर कुशाल, इनाम और अंजू देवी, *लेखाकार पद* पर दीपक गुप्ता निर्विरोध हुए। कुल 21 पद में से 07 पद पर मतदान हुआ जबकि 14 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। इस दौरान अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि वह संगठन और अध्यापकों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरी बार मौका मिला है वह शिक्षकों के बेहद आभारी हैं।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।