आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के पिरान कलियर मदरसा गुलज़ारे फरीद के अध्यक्ष और बाबा गरीब शाह साबरी के जानशीन और ख़लीफ़ा बाबा सयैद इक़बाल हुसैन का देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया।
उनके शव को देहरादून से कलियर लाया जा रहा है।
बाबा इक़बाल काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने कुछ समय पूर्व बाबा गरीब शाह के ही दूसरे खलीफा रमज़ान बाबा को अपना उत्तराधिकारी और गद्दीनशीन घोषित कर दिया था।
बाबा को कल मंगलवार को कलियर में बाबा गरीब शाह के निकट ही दफन किया जाएगा।

बाबा इक़बाल से खास सम्बंध रखने वाले शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने बताया कि उनका जनाज़ा आने के बाद ही दाफीने का एलान किया जाएगा।
उनके निधन से उनके हज़ारों शुभचिंतकों में शोक की लहर है ।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।