Jan Mudde

No.1 news portal of India

सीबीएससी पैटर्न पर ग्रीनपार्क गली नंबर 15 में कासिमा जूनियर हाई स्कूल में मिलेगी बेहतर शिक्षा,दीनी और दुनियावी तालीम पर रहेगा ज़ोर

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के गली नंबर 15 ग्रीन पार्क कालोनी में कासिमा जूनियर हाई स्कूल में अब सी बी एस सी पैटर्न की शिक्षा छात्र छात्राओं को दी जाएगी।इस स्कूल में गरीब और बेसहारा बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा।इस स्कूल को रामपुर की संस्था खिदमते खल्क एजुकेशनल एंड वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है।संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद मुबारिक अपनी कौम और अपने समाज के लिए कुछ करना चाहते है जिसके चलते आज उन्होंने स्कूल में गरीब और बेसहारा महिलाओं को घर का राशन भी वितरित किया। इस दौरान मोहम्मद मुबारिक ने बताया कि रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में महंगाई के इस दौर में गरीब लोगों को अपना पेट भरना काफी मुश्किल हो रहा है इसलिए उनकी संस्था ने निर्णय लिया है कि रमजान माह में गरीब लोगों को राशन वितरित किया जाए।इस राशन में आटा,चावल,चीनी तेल और घर की रसोई का सभी समान किट में मौजूद है।वहीं स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल कुदूदूस ने बताया कि रमजान का महीना बड़ा ही रहमतों और बरकतों वाला है इस महीने में जो भी ज्यादा से ज्यादा गरीबों की ख़िदमात हो जाए बेहतर है।उन्होंने कहा कि मोहम्मद मुबारिक का यह निर्णय काफी सराहनीय है जिन्होंने गरीबों की मदद करने का निर्णय लिया।इतना ही नहीं तालीम पर भी मोहम्मद मुबारिक बेहद संजीदा हैं उनके इस स्कूल खोलने से काफी लोगों को राहत मिलेगी।जो बच्चे कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अच्छे स्कूलों में नहीं जा पाते उनको अब आसानी से कासिमा जूनियर हाई स्कूल में अच्छी और बेहतर पढ़ाई मिलेगी। अब्दुल कुद्दूस ने बताया कि यह स्कूल पिछले एक साल से संचालित हो रहा है शिक्षा विभाग के सभी नियमों को पूरा करते हुए स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है।उन्होंने कहा कि सीबीएसई पैटर्न के साथ साथ स्कूल में दीनी तालिम, आलिमा कोर्स और फिजिकल एक्टिविटी का भी खास ध्यान रखा गया है यहां तक कि कंप्यूटर कोर्स को भी छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा।वहीं मैनेजर मोहम्मद अबरार ने कहा कि यह स्कूल पढ़ाई के नए आयाम स्थापित करेगा।उन्होंने कहा कि दिनी तालीम के साथ साथ सी बी एस सी पैटर्न पर अच्छी पढ़ाई मिलेगी। इस मौके पर अध्यापक मौलाना सरफराज,शीबा, इल्लमा, रज़िया, आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369