आरिफ नियाज़ी।
मार्च के महीने में बिल वसूली को लेकर ऊर्जा निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है ।गांव में कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ताज़ा मामला नन्हेड़ा गांव का है जहां बिल वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ मीटर रीडर जमशेद और अरबाज के अलावा लाइन स्टाफ को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम की टीडीएस टीम के कुछ कर्मचारी भी इस समय बिल वसूली पर लगे हुए है।आरोप है कि जैसे ही मीटर रीडर अरबाज और जमशेद गौरव पुत्र ओमपाल के आवास पर पहुंचे तो गौरव विभाग की बिल वसूली टीम को देखकर भड़क गया और उसने बिल देखने के बाद उसी समय कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई इतना ही नहीं उन्हें कई घंटे तक बंधक भी बनाए रखा।किसी तरह से मौका पाकर एक कर्मचारी ने अपने जे ई को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी। जे ई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बंधकों को मुक्त कराया बाद में सभी कर्मचारी भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मिले और उन्हें ओमपाल और उसके पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।इस दौरान अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा।गौरतलब है अब से पहले भी ओमपाल और उसके पुत्र पर ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप लग चुके हैं तब भी पुलिस ने बीच बचाव कर माफी मांगने पर गौरव को छोड़ दिया था लेकिन अब इस घटना के बाद ऊर्जा निगम के सभी कर्मचारी लामबंद दिखाई दे रहे हैं।इस घटना के बाद से ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल कर्मचारियों ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।