आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी छह साल के राव अरहान एजाज पुत्र फ़ैज़ाब एजाज़ ने पहला रोजा रख कर रोजा रख कर सभी का दिल जीत लिया जिसके बाद राव अरहान को सभी मिलने जुलने वाले लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।इस दौरान राव अरहान के दादा राव एजाज़ ने बताया कि अरहान ने पहली बार रोजा रखा है जिसके लिए उसे ढेर सारी दुआएं लोगों की मिल रहीं हैं।राव एजाज़ ने बताया कि रमजान के मुकद्दस महीने को लेकर जहां लोगों में भारी उत्साह है तो वहीं छोटे छोटे बच्चे भी रोज़ा रख रहे हैं।अल्लाह उनके रोजे को कबूल फरमाए।उन्होंने कहा कि यह खास महीना अल्लाह की इबादत का है इस महीने में जितनी इबादत कर ली जाए उतनी बेहतर है।राव एजाज़ ने बताया कि राव अरहान के रोजा रखने के बाद अन्य बच्चे भी रोज़ा रखने के लिए आगे आए हैं।इसी तरह आगे भी बच्चों को रोजा रखने के लिए मोटिवेट किया जायेगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।