आरिफ नियाज़ी।
रुड़की पहुंचे राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है जिसके चलते रुड़की में पहली बार तरमेंह इवेंट्स द्वारा 4,5, और 6 मार्च को नेहरू स्टेडियम में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिले के विधायक और मेयर आदि करेंगे। नरेश बंसल ने कहा कि
सबसे पहली यह प्रदर्शनी देहरादून में उत्तराखंड राइजिंग के नाम से एक होटल में लग चुकी है जिसका लाभ छात्र छात्राओं को भी बड़े पैमाने पर मिला है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का विजन भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का है भारत को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जाना है।उन्होंने कहा कि वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी प्रदेश के लिए भी यही मिशन है।नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ उत्तराखंड समेत पूरे देश में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन,ऋषिपाल बालियान,सुशील त्यागी,सतीश सैनी,अजय टांक,पंकज नंदा,सतीश कौशिक,अनुज सैनी, गौरव कौशिक, प्रमोद चौधरी,सोनू धीमान, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।