आरिफ नियाज़ी।
रुड़की का ऊर्जा निगम बिल वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहा है आज छुट्टी के दिन भी ऊर्जा निगम ने शहर में चार कैंप लगाकर बिल वसूली अभियान चलाया। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं उनके खिलाफ ऊर्जा निगम कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी कर रहा है अभी तक बिल जमा ना करने वाले चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से बिल वसूली जारी है उसी तरह बिजली चोरी के खिलाफ भी ऊर्जा निगम बेहद सख्त है दर्जनों केस अभी तक बिजली चोरी के सामने आ चुके हैं।आज रुड़की के मोहल्ला सोत, शेखपुरी,खंजरपुर और सिविल लाइन में बिल वसूली के कैंप लगाए गए जिनमें लाखों की बिल वसूली की गई।गौरतलब है कि मार्च माह तक ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अपना टारगेट पूरा करना पड़ रहा है जिसके लिए हर तरह से ऊर्जा निगम के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक को बिल वसूली में लगाया गया है।ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित सिंह ने साफ कर दिया है कि बिल वसूली टारगेट पूरा ना करने पर एसडीओ और जे ई सबसे अधिक जिम्मेदार होंगे। जिसके चलते जे ई से लेकर सभी एसडीओ फिलहाल बिल वसूली में लगे हुए हैं। वही एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि रुड़की शहर में चार कैंप लगाए गए हैं ऊर्जा निगम के सभी कर्मचारी बिल वसूली में लगे हैं जल्द ही बिल वसूली का टारगेट पूरा कर लिया जायेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।