आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के विशाल मेघा मार्ट के पास एक फैमिली रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया।धमाका होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई गनीमत यह रही कि जिस समय यह धमाका हुआ उस समय कोई ग्राहक रेस्टोरेंट में मौजूद नहीं था इस धमाके में रेस्टोरेंट के गेट का शीशा चकनाचूर हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि रेस्टोरेंट का सामान भी इधर उधर बिखर गया। फिलहाल इस धमाके की सूचना रेस्टोरेंट स्वामी को दी गई है वहीं रेस्टोरेंट का स्टाफ भी इस धमाके के बाद काफी डरा और सहमा हुआ है।गौरतलब है कि अभी हाल ही में इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग हुई है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।