आरिफ नियाज़ी।
आज कला शिक्षक मंच हरिद्वार की टीम द्वारा नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नियुक्त हुए श्री अजय कुमार नौडियाल का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया । टीम के साथ अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ राम सिंह चौहान प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली एवं मंडली अध्यक्ष हेमंत पैन्यूली उपस्थित रहे। अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि आदरणीय मुकुल सती के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की समस्याएं जैसे पदोन्नति , हाईस्कूल में कला के अंकों का जुड़ना, कनिष्ठ वरिष्ठ, प्रधानाचार्य टेढ़ी भर्ती और अन्य सभी मुद्दे हल होने की पूरी उम्मीद है । महामंत्री रमेश पैन्यूली ने भी आशा जताई कि डॉ मुकुल कुमार सती माध्यमिक शिक्षा के जटिल मुद्दों को हल करने में कामयाब होंगे । इस अवसर पर कला शिक्षक मंच हरिद्वार के कला संयोजक सुखदेव सैनी , सह संयोजक विकास कुमार शर्मा एवं सदाशिव भास्कर उपस्थित रहे । कला संयोजक सुखदेव सैनी एवं सह संयोजक विकास कुमार शर्मा ने आशा जताई कि अब हाईस्कूल में छात्र छात्राओं को कला विषय का लाभ अवश्य मिलना चाहिए , कला एक रोजगार परक विषय है जो उत्तराखंड में छात्र छात्राओं के में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।