आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड सरकार सहकारिता को गांव गांव तक मजबूत करने में जुटी है जिसके चलते प्रदेश में सहकारिता विभाग ने नए आयाम भी बेहद कम समय में स्थापित किए हैं। अन्य राज्यों के लोग भी अब उत्तराखंड के सहकारिता को अपने यहां लागू कराना चाहते हैं।सहकारिता विभाग से जुड़े गुजरात के अंब्रेली से आज सुबह एक प्रतिनिधि मंडल रुड़की जिला सहकारी बैंक में पहुंचा जिसमें 18 लोग शामिल थे।सुबह सवेरे पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का डी सी बी के जरनल मैनेजर विश्व विजय सिंह ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।इतना ही नहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के साथ साथ जिला सहकारी बैंक द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले ऋण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर गुजरात से रुड़की पहुंचे प्रतिनिधिमंडल बेहद उत्साहित नजर आया और इन योजनाओं को अपने राज्य में भी लागू करने पर उन्होंने सहमति जताई।इस मौके पर बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।