आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के लाठरदेवा हूण गांव में तालाब में मत्स्य पालन का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है ।गांव में फिलहाल दो मत्स्य सहकारी समिति कार्य कर रही हैं जिनमें आपस में तालमेल नहीं है दोनों अलग अलग कार्य कर रही है। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों को दोनों समिति के बारे में जानकारी मांगी थी जिसके चलते जिला सहायक निबंधक सहकारी समितिया पुष्कर सिंह पोखरिया, संयुक्त निबंधक सहकारिता एन पी त्रिपाठी सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक प्रियंका और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पूजा रानी के अलावा कई अन्य अधिकारी रुड़की ब्लॉक में पहुंचे जहां उन्होंने लाठरदेवा हूण गांव के दोनों समिति के सदस्यों को गंभीरता से सुना।हालांकि सभी अधिकारी दोनों समितियों को एक करने में दिनभर जुटे रहे।
इन अधिकारियों का प्रयास है कि सरकार की मत्स्य विभाग द्वारा योजना का लाभ दोनों समिति के लोगों को मिल सके इसलिए अधिकारी दोनों समितियों में आपसी तालमेल बैठाकर एक मंच पर लाने के प्रयास करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि विभाग द्वारा समितियों को मत्स्य पालन के लिए ऋण की योजना का लाभ दे रही है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।