आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के सुनहरा गांव में संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। एक झांकी पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान की पुस्तका लेकर दिखाया गया था
शोभायात्रा में बैंड बाजों पर कलाकार नृत्य करते आगे आगे चल रहे थे। आस पास के गांव गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। संत रविदास जयंती को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

वहीं शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया.स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं की तरफ से प्रसाद ,भंडारे और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।वही गांव में सभी समाज के लोगों ने भी अपना पूरा सहयोग किया। .
इस मौके पर अरविंद प्रधान ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को प्रेम,समानता और सद्भाव का हमेशा संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमें जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी. आज के समय में उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की बेहद जरूरत है. उन्होंने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान भी किया ।अरविंद प्रधान ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी संत रविदास जी की भव्य यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सभी समाज के लोग प्रमुखता से शामिल होते हैं।इस मौके पर संत रविदासं मंदिर समिति के अध्यक्ष सोमपाल,भोपाल,तेलूराम,राजपाल,मुकेश कुमार,सुशील कुमार,संजू,सतीश कुमार,और मनोहर आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।