Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में जहीर खान की जीत से उनके समर्थकों में भारी उत्साह,जहीर खान ने जनता की बताया जीत,करेंगे विकास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

मंगलौर नगर पालिका में एक तरफ जहां पूर्व पालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम समर्थित मोइनुद्दीन अंसारी को जीत मिली है वहीं पालिका के सभासद भी इसी खेमे के अधिक जीते हैं। वार्ड नंबर एक से सभासद जहीर खान ने भी ऐतिहासिक जीत हासिल की है।इस समय जहीर खान के आवास पर उनके समर्थक उन्हें बधाई और मुबारकबाद देने पहुंच रहे हैं।इस मौके पर जहीर खान ने कहा कि उनका मकसद अपने वार्ड का विकास करना है।जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ उन्हें चुनकर नगर पालिका में भेजा है उस पर वह खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके एक वार्ड में समस्याएं बहुत हैं जिनका समाधान होना बेहद आवश्यक है। खान ने कहा कि उनके वार्ड की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। इस वार्ड में जहीर खान नहीं बल्कि यहां की जनता ही सभासद रहेगी जिसके सुझाव पर इस वार्ड में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मंगलौर की अवाम के लिए उनके घर के दरवाजे हर समय खुले हुए हैं किसी भी समय आकर जनता उनसे काम ले सकती है।उन्होंने कहा कि सड़कें नाले,और साफ सफाई के अलावा उनका ध्यान शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी रहेगा।इस मौके पर जहीर खान को उनके चुनाव में सहयोग करने पहुंचे उनके बेहद नजदीकी दोस्त जयपुर के डॉक्टर रहमान खान का भी जहीर खान को भरपूर सहयोग मिला है। जहीर खान को चुनाव जिताने में डॉ रहमान की अहम भूमिका रही है और उनकी चाणक्य नीति से ही जहीर खान नगर पालिका के सभासद बन पाए हैं। इस दौरान डॉ रहमान खान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जहीर खान को जनता का भरपूर समर्थन मिला है जनता के आशीर्वाद और दुआओं से जहीर खान सफल हो पाए हैं अब जहीर खान जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी जमशेद खान, डॉ आसिफ खान, मो मुस्तकीम, इस्तेफॉक खान, डॉ आदिल खान,और अंजार खान द्वारा सभासद जहीर खान के आवास पर पहुंचकर स्वागत किया गया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369