आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है कस्बे के भी लोग बड़ी संख्या में मोइनुद्दीन अंसारी के आवास पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कस्बे का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो मान सम्मान और प्यार उन्हें दिया है वह उसके हमेशा आभारी रहेंगे ।उन्होंने कहा कि उन्हें सभी जाति और धर्म के लोगों का भरपूर समर्थन मिला है ।
मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा कि मंगलौर कस्बे में पिछले लंबे समय से गंदगी और साफ सफाई की समस्या बनी हुई है जिसे सबसे पहले हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा ।नगर पालिका अब अपने कर्मचारियों के साथ कस्बे का विकास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कस्बे को एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा ताकि मंगलौर क्लीन टाउन, ग्रीन टाउन और एक मॉडल टाउन के रूप में स्थापित हो सके। इतना ही नहीं मंगलौर कस्बे का विकास अन्य कस्बों के विकास से काफी आगे रहेगा और यहां का विकास एक इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन,पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम और कस्बे की जनता के वह बेहद आभारी हैं कस्बे की जनता के सहयोग से विकास को लेकर मंगलौर आगे बढ़ेगा ।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।