आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गया गया ।
रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज के दिन देश पर समर्पित होने का संकल्प लेते हैं इस देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं रुड़की नगर निगम में मेयर की सीट जनता के सहयोग से भाजपा ने जीती है अब शहर का विकास तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार हो सभी विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ।इस मौके पर रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार,सचिव अजय भारद्वाज,पूर्व अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,अजय कंसल,विभु शर्मा,मुकेश शर्मा,मुकुल गर्ग ,अजय अग्रवाल,राजीव मित्तल,विनीत कुमार,शाहनवाज मलिक,अजय शर्मा,नीरज शिवा,पवन हांडा,विकास सिंघल,अजय गुप्ता, विजय भारद्वाज,निपुण धवन,अक्षय हांडा,रजत भारद्वाज,नवीन,अजय शर्मा,दिनेश भारद्वाज आदि द्वारा भाजपा की मेयर बनने पर विधायक प्रदीप बत्रा का आभार जताया गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।