आरिफ नियाज़ी।
रुड़की शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक गणतंत्र दिवस की धूम रही ।गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालय से लेकर निजी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गया गया ।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कार्यालय में झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ इस मौके पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने कहा कि गणतंत्र दिवस आज देश ही नहीं पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आजादी के मतवालों को कभी बुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने इस देश को आजाद कराने में अपनी जान की कुर्बानी तक दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन अपने कर्तव्य और अधिकारों को सही तरीके से निभाने का संकल्प सभी लेना चाहिए ।इस मौके पर एक छोटी बच्ची द्वारा देशभक्ति की कविता सुनाई जिसे प्राधिकरण के तहसीलदार द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके आर एस प्राधिकरण के सभी ए ई और जे ई के अलावा समस्त स्टाफ शामिल रहा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।