Jan Mudde

No.1 news portal of India

हाजी टीम से जुल्फकार ठेकेदार होंगे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी,निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव,मोइनुद्दीन अंसारी समेत कई को लगा बड़ा झटका

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर नगर पालिका में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।हाजी टीम द्वारा आज देर शाम अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। हाजी टीम से जुल्फकार ठेकेदार पालिका में चेयरमैन पद के प्रत्याशी होंगे के जो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। जुल्फकार ठेकेदार की घोषणा आज देर शाम उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी ने अपने कैंप कार्यालय पर की।

जैसे ही जुल्फकार ठेकेदार के नाम कि घोषणा हुई तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और उन्होंने मोंटी अंसारी के साथ साथ बिरादरी के सभी सम्मानित लोगों का आभार प्रकट किया।जुल्फकार अंसारी ठेकेदार के नाम को ज्यादा सहमति खलील चेयरमैन समेत बिरादरी के कई लोगों के द्वारा बनाई गई थी।

जनमुद्दे नेटवर्क की खबर आखिर सच साबित हुई हमने पहले ही जुल्फकार ठेकेदार के नाम को प्रमुखता से लिखा था जो सच साबित हुआ। जुल्फकार ठेकेदार दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के परिवार के बेहद नजदीक माने जाते हैं । यही कारण है कि अंसारी समाज के गणमान्य लोगों ने भी जुल्फकार ठेकेदार पर गहनता से मंथन किया था।जबकि दूसरे नंबर पर मोइनुद्दीन अंसारी का नाम शामिल था लेकिन काफी विचार विमर्श के बाद जुल्फकार ठेकेदार के नाम कि देर शाम कैंप कार्यालय से घोषणा कर दी गई।

जुल्फकार ठेकेदार का कहना है कि उन्हें हाजी परिवार से जो जिम्मेदारी मिली है उस पर वह खरा उतरेंगे और हमेशा हाजी परिवार के आभारी रहेंगे जिन्होंने उन्हें इस काम के लिए मुनासिब समझा।वहीं जुल्फकार ठेकेदार ने दावा किया कि चुनाव बेहद मजबूत तरीके से लड़ा जायेगा। मंगलौर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो कस्बे में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी।

जुल्फकार ठेकेदार ने कहा कि उनके नाम पर सभी सहमत हैं किसी में कोई नाराज़गी नहीं है बड़ा परिवार है छोटे मोटे गिले शिकवे जरूर होते हैं लेकिन उन्हें भी दूर कर दिया जायेगा।मंगलौर की जनता उनका एक परिवार है जिन्हें वह साथ लेकर चलेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में हाजी टीम के समर्थक मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369