आरिफ नियाज़ी।
रुड़की वार्ड 18 नेहा कुरैशी पत्नी शारिक कुरैशी ने शेखपुरी से कांग्रेस से मजबूत दावेदारी पेश की है। नेहा कुरैशी के समर्थक फराह कुरैशी पत्नी शब्बू कुरैशी हैं जिन्होंने नेहा को पार्षद पद के लिए समर्थन किया है।नेहा कुरैशी ने मजबूत दावेदारी पेश की है।दरअसल नेहा कुरैशी ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपना आवेदन कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर नेहा कुरैशी ने कहा कि उनके वार्ड में आज तक जो भी पार्षद रहे उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया जिसके चलते आज भी उनका क्षेत्र बदहाल बना हुआ है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के लिए दावेदारी की है उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। नेहा कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलना जानती है और जो विकास को लेकर बेहद गंभीर है ।
उन्होंने कहा कि उनका वार्ड विकास से काफी पिछड़ा हुआ है गणेशपुर से लेकर शेखपूरी तक में कोई विकास कार्य नहीं हो पाए जिसके चलते आज भी उनके क्षेत्र की हालात बदहाल बने हुए है नेहा कुरैशी ने कहा कि उनके क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की हैजो बरसात के दिनों में भी काफी खराब हो जाती है।उन्होंने कहा कि अगर वार्ड की जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी और यहां विकास ही विकास होगा। नेहा कुरैशी के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी ।इस मौके पर फराह कुरैशी ने दावा किया कि क्षेत्र में नेहा कुरैशी विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।इस मौके पर शब्बू कुरैशी , शकील कुरेशी लड्डू भाई सोनू भाई सोनू और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।