Jan Mudde

No.1 news portal of India

समाजसेवी सादात मसूद ने की आईजी गढ़वाल से शिष्टाचार भेंट ,बुके देकर किया स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के प्रमुख समाजसेवी सादात मसूद ने देहरादून में नवनियुक्त आई जी गढ़वाल से एक शिष्टाचार भेंट की है इस दौरान उन्होंने आई जी गढ़वाल का बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ लोजपा छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ कादरी भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर गढ़वाल रेंज के नवनियुक्त आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि हरिद्वार जनपद से उनका पुराना लगाव है। वहाँ की सभ्यता और वहां के संस्कृति से वह बखूबी वाकिफ हैं।हरिद्वार के लोग मिलनसार और बेहद ही खुशमिजाज रहते है। आई जी राजीव स्वरूप ने कहा कि बढ़ते अपराधों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है इसके लिए लोगों को उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करना चाहिए और किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी छुपाने के बजाए पुलिस को सूचित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश बदल रहा है अपराध के तरीके भी अलग अलग हो चुके हैं जिसे पुलिस बखूबी जानती है। आई जी गढ़वाल ने कहा कि पुलिस लाइनिंग में भी अब काफी बदलाव हो चुका है और साइबर क्राइम तथा आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए भी अब नई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है। किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए जनता पुलिस का सहयोग करे आज जनपद हरिद्वार में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चौपाल के माध्यम से पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं , साइबर क्राइम एवं ड्रग्स के प्रति जनता को समय समय पर जागरुक कर रही हैं ।आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर नशे से लड़ना है और अपनी युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है और खेल कूद के साथ योग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है।

रुड़की शहर के प्रमुख समाजसेवी काजी सादात मसूद ने भी आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को बुके देकर बधाई दी और आश्वासन दिलाया कि क्षेत्र में सभी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए वह भी पुलिस का भरपूर सहयोग करेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369