आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला में 14 वा सरस्वती मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस मौके पर जहां इंटर कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था वहीं स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए ।

इस दौरान स्कूली छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर अच्छी प्रस्तुति पेश की।कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों को गरम कपड़े भी वितरित किए गए। जीवन दीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज लगातार प्रगति कर रहा है इस संस्था में आकर अलग ही नजारा मिलता है सभी धर्मों की बच्चियां यहां पर शिक्षा हासिल कर रही हैं अन्य शिक्षण संस्थाओं को भी केवल कन्या पाठशाला में आकर देखना चाहिए उन्होंने कहा कि कपूर फैमिली के इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।,

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ,
पंकज कुमार,अजय अग्रवाल ,प्रधानाचार्य मनोज सैनी,भाजपा नेता पवन तोमर, डॉ एन डी अरोड़ा, कॉलेज प्रबंधक डॉ रविन्द्र कपूर,विनीत संगल, बी पी गुप्ता, डॉ सुरेश सैनी,प्रमोद गोयल,सागर गोयल,पूर्व प्रधानाचार्य सविता वत्स,राजकुमार सिंह,इंदु कपूर,एच एम कपूर,पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी,सुदेश शर्मा,मनीषा सिंह, कौशल अरोड़ा,अमीर हसन अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।