Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक सरगर्मियां तेज़,मंगलौर में भाजपा के जमीर हसन अंसारी रायशुमारी में अभी तक सबसे आगे

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं।एक तरफ जहां मंगलौर नगर पालिका में हाजी और काजी समर्थकों के बीच हमेशा चुनाव होते हैं वहीं इस बार भाजपा भी किसी दिग्गज मुस्लिम पर दाव लगा सकती है। मंगलौर उपचुनाव में बहुत कम अंतर से हारे हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने आज गुरुकुल में दावा किया कि भाजपा मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द वार्ता की जाएगी। करतार सिंह भड़ाना भी नगर निकाय चुनाव में मंगलौर नगर पालिका सीट को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं ।वहीं भाजपा के कई और भी दावेदार अभी समाने आ सकते हैं लेकिन मंगलौर में अभी तक की रायशुमारी में भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।जमीर हसन अंसारी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और पिछले लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि जमीर हसन पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं उनकी अपने समाज के साथ साथ अन्य बिरादरियों में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

इस बाबत जब जमीर हसन अंसारी से वार्ता की गई तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश होगा उसे माना जायेगा। वह पार्टी से हटकर कुछ भी नहीं कर सकते।गौरतलब है कि मंगलौर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिले रिकॉर्ड मतों से भाजपा कार्यकर्ताओं में आज भी भारी उत्साह है भले ही भाजपा प्रत्याशी हार गए हों लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड वोट हासिल कर भाजपा के ग्राफ को मंगलौर में काफी बढ़ा दिया है।उसी से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी नगर पालिका चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369