आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड कृषि मंडी परिषद की लापरवाही के चलते रुड़की गोल मार्केट किसान बाज़ार की हालत बदहाल बनी हुई है। जगह जगह गंदगी के अंबार और जलभराव से किसान से लेकर दुकानदार बेहद परेशान हैं। आलम यह है कि अब स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सताने लगा है।कई बार स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत मंडी परिषद और तहसील प्रशासन से भी की गई लेकिन आज तक भी सिवाय कोरे आश्वासनों के कुछ हासिल नहीं हुआ।
अब फिर दुकानदारों ने इसकी शिकायत भारतीय किसान यूनियन तोमर से की है जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन और मोहम्मद आजाद ने दर्जनों किसानों के साथ रुड़की मंडी सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जल्द से जल्द गोल मार्केट किसान बाज़ार के सौंदर्यकरण की मांग की गई है।
गौरतलब है कि रुड़की कृषि मंडी समिति की गोल मार्केट किसान बाज़ार में जलभराव Air गंदगी से हालात बेहद खराब बने हुए हैं जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान ना हुआ तो हालात और भी बदहाल हो जायेंगे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इसका समाधान नहीं होता तो भारतीय किसान यूनियन तोमर रुड़की कृषि मंडी समिति कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।इस मौके पर भारतीय किसान तोमर के दर्जनों किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।