Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक में युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख लुबना राव और बीडीओ सुमन कुटियाल ने किया शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार जिला युवा कल्याण विभाग खेल महोत्सव में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।आज विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकादमी ढडेरा में किया गया।प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव और विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल द्वारा किया गया।

समारोह में ड्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी ढंडेरा के प्रबंधक गुलशन अली भी मौजूद रहे। जिला खेल समन्वय अंजीश कुमार ,ब्लॉक समन्वयक अमीर आलम, प्रदीप मिश्रा पूनम अरोड़ा, रेनू शुक्ला ,शालिनी गोस्वामी और राहुल बाबू, सत्यराज ब्लॉक कमांडर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की वही 60 मीटर दौड़ में शिवम ने प्रथम स्थान, भाविक मलिक ने द्वितीय स्थान और  कुणाल आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दूसरी प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान खुशी द्वितीय स्थान अवनी तृतीय स्थान 600 मीटर दौड़ में शिवम नौटियाल प्रथम स्थान

मोहम्मद आमिर द्वितीय स्थान प्रिंस तृतीय स्थान खुशी प्रथम स्थान आरुषि द्वितीय स्थान कनक तृतीय स्थान

बालक वर्ग कबड्डी में न्याय पंचायत भोरी प्रथम स्थान न्याय पंचायत पनियाला द्वितीय स्थान और तांसीपुर तृतीय स्थान

बालिका वर्ग कबड्डी में भोरी प्रथम स्थान तांसीपुर द्वितीय स्थान बेल्डा तृतीय स्थान

खो खो बालक वर्ग में इमली खेड़ा प्रथम स्थान खंजरपुर द्वितीय स्थान बेल्डा तीर्थ स्थान

को को बालिका वर्ग में इमली खेड़ा प्रथम स्थान भोरी द्वितीय स्थान खंजरपुर तृतीय स्थान

वॉलीबॉल बालक वर्ग में खंजरपुर प्रथम स्थान इमली खेड़ा द्वितीय स्थान ननहेड़ा अनंतपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में भारी उत्साह नजर आया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369