Jan Mudde

No.1 news portal of India

अवैध खनन के खिलाफ चैंपियन की नाराज़गी,मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है वह अवैध खनन से बेहद नाराज़ हैं जिसके चलते उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंप कर अवैध खनन कारोबार पर लगाम लगाने की जोरदार मांग की है। उन्होंने लक्सर और खानपुर क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए खनन माफियाओं को पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने का भी आरोप लगाया है। चैंपियन ने मामले में कारवाई की मांग की है और मांग पूरी ना होने पर क्षेत्रवासियों के साथ सड़कों पर उतरकर अब आंदोलन तक की चेतावनी तक दे डाली है।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दिए ज्ञापन में निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि जनपद हरिद्वार में फैले अवैध कानून कारोबार में लिप्त खनन माफिया द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ सांठ गांठ कर खुलेआम डंपर ट्रेलर, ट्रॉली, आदि खनन सामग्री से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं जिसमें अधिक पर नंबर प्लेट नहीं होती।

आरोप लगाया है कि धड़ल्ले से बड़े स्तर पर खनन सामग्री का ढुलान मुख्य मार्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र से बे रोक-टोक किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सड़क पर यह बड़े वाहन अति तीव्र गति के साथ लापरवाही से ड्राइवर द्वारा चलाए जाते हैं जिसके द्वारा अनेक दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। आरोप लगाया कि इन लोगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

ज्ञापन में उन्होंने बीते रोज ब्राह्मण वाला में हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उक्त घटना में खनन से भरे ट्रक की चपेट में आने से युवक और एक भैंसे की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हुए हैं।इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369