Jan Mudde

No.1 news portal of India

राज्य स्थापना दिवस पर रुड़की के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर हुआ शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन, ग्राउंड पर डॉ शमीम अहमद, हसन मंसूर ने भी दिखाए बेहतरीन शॉट

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर रुड़की के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर एक दिवसीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ शूटिंग बॉल के पूर्व खिलाड़ी अमजद उस्मानी द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की लगभग 16 टीम हिस्सा ले रही हैं।प्रतियोगिता का आयोजन रुड़की के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शमीम अहमद और तेज तर्रार खिलाड़ी डॉ हसन मंसूर अंजुम द्वारा किया गया।

इस मौके पर डॉ शमीम अहमद ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता को लेकर शूटिंग बॉल के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रथम द्वित्तीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किए किया जायेगा।उन्होंने कहा कि शूटिंग बॉल को लेकर उत्तराखंड की कोई भी सरकार गंभीर नहीं रही जिसके चलते खिलाड़ियों का मनोबल टूटता जा रहा है।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी अमजद उस्मानी ने कहा आज भी गांव गांव और शहरों में इस खेल को पसंद किया जाता हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि जहां इस खेल को होना चाहिए था वह नहीं हो सका इसका सबसे बड़ा कारण सरकार है ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक आज भी इस खेल को पसंद किया जाता है ।उन्होंने इस दौरान शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस खेल को बढ़ावा देना चाहिए।

इस प्रतियोगिता बक्सर मेरठ,दुधली,हरचंदपुर,माया हेड़ी,सुनहरा,रुड़की,पनियाला,खताखेड़ी, आदि टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं।इस मौके पर अर्शमहल, पूर्व खिलाड़ी हसन फैसल,राव आशकार,चंद्रकिरण,आलम एडवोकेट,धर्मवीर, आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369