आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के साबतवाली गांव में जल्द ही गुड का सबसे बड़ा कलस्टर बनने जा रहा है। जिससे गन्ना किसानों में भारी उत्साह है। सरकार ने हरिद्वार जिले को ओडीपी की श्रेणी में रखा है जिसके चलते जल्द ही करोड़ों की लागत से उत्तराखंड के सुल्तानपुर साबतवाली गांव में सबसे बड़े गुड क्लस्टर का निर्माण शुरू हो जायेगा।
किसान नेता और विजुदा क्लस्टर अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की मदद से गुड क्लस्टर का निर्माण होगा। जिसका लाभ गन्ना किसानों को मिलना तय है । उन्होंने बताया कि क्लस्टर से सबसे पहले एक हजार गन्ना किसानों को सीधे जोड़ा जायेगा इतना ही नहीं किसानों को इस क्लस्टर से गुड और शक्कर का उचित मुनाफा भी मिल सकेगा।
गौरतलब है कि साबत वाली गांव में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल संवाद के जरिए क्लस्टर से जुड़े गन्ना किसानों को संबोधित किया गया था। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा था कि सूक्ष्म, लघु,मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। इस दौरान वित्त मंत्री के डिजिटल कार्यक्रम को सुनने के लिए क्षेत्र के गुड और शक्कर की यूनिट से जुड़े किसानों को आमंत्रित किया गया था।
इस दौरान गन्ना किसानों को कृषि आधारित सूक्ष्म और लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने की जानकारी दी गई थी।इस दौरान एस बी आई और पी एन बी के बड़े अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में गन्ना किसान भी मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।