आरिफ नियाज़ी
रुड़की के माधोपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं जिनमे दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है फिलहाल तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल माधोपुर गांव में तीन दिन पहले जाहिद के दो बेटों की शादी थी जिसमें डी जे पर गाने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी।इस दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा मौके पर किसी तरह हंगामा शांत करा दिया गया था ।
आरोप है कि आज सुबह सवेरे गुड्डू,अलसम,मुरसलीन,तालिब, गालिब, शाहबान आदि द्वारा शाहिद के घर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।हंगामे की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। फिलहाल हमले के सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।वहीं घायल शाहिद,अरशद,सलमान,शहजाद,एजाज,साहिल,और अय्यूब को गंभीर चोट लगी हैं।
हालांकि शाहिद ,अरशद की हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश हायर सैंटर रैफर किया गया है।सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे प्रधान हाजी मोहम्मद युनुस ने कहा कि वह दोनो पक्षों को समझाकर उनमें समझौते का प्रयास करेंगे। गांव के पूर्व प्रधान सिब्तेन का कहना है कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए उन्होंने गांव में शांति बनाए जाने की अपील की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।