Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पुरानी तहसील के गंदे नाले में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है पुरानी तहसीलस्थित गंदे नाले में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। हालांकि नाले में पड़े नवजात को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम ने बताया की स्थानीय लोगों ने नाले में पड़ा नवजात के शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना उन्हें दी।

उन्हें आशंका है की रात के समय किसी ने नवजात को नाले में फेंका है अभी पुलिस भी मौके पर पहुंची है पुलिस के प्रयास से ही नवजात के शव को नाले से बाहर निकाला गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है की पहले भी इस तरह के मामले इस नाले में सामने आ चुके हैं इस मामले को पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369