आरिफ नियाज़ी
रुड़की के अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति का नगर पंचायत ढ़डेरा के पुनः परिसीमन एवं वार्डों में मतदाताओं को समान करने के लिए धरना आज भी जारी रहा। जहां समिति के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर भाजपा नेता अशोक राणा ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों को हल्के में ले रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जबकि वह सभी लोग भाजपा के समर्थक हैं।
उन्होंने चेतावनी दी की अगर उनकी इस उचित मांग को सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो वह नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार से मातृशक्ति ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में संघर्ष किया है। अगर सरकार द्वारा उनकी मांग अविलंब नही मानी गई तो वह चुनाव बहिष्कार करने से पीछे नहीं रहेंगे। इस मौके पर हर्ष प्रकाश काला, सुरेंद्र सिंह बिष्ट,महिपाल सिंह, अशोक ध्यान, पीतांबर देवरानी योगेंद्र रोधन नंदन सिंह महावीर प्रसाद डावल हर्ष पाल गिरधारी लाल
गुरुदेव रावत निर्वाण सिंह पटवाल विजय सिंह पवार नरेंद्र गिरी शिवचरण बिंजोला बिना कंडारी
अजय कुमार सुनील हेमा रावल शांति बिष्ट लक्ष्मी बिष्ट,सुभाष पवार, सुरेंद्र सिंह नेगी ,
एचडी देवरानी ने कहा की वह अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर शहरी विकास मंत्री,जिला अधिकारी तक से मिल चुके हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं है अगर जल्द ही उनकी मांगे ना मानी गई तो आंदोलन और भी उग्र हो जायेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।