Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का बड़ा बयान,गौ तस्करों को मिले गोली की सजा,माधोपुर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की सनातन धर्म में गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है अगर कोई गाय को मारता है तो उसे कांच की गोली से मौके पर सजा देनी चाहिए। स्वामी यतीश्वरानंद आज रुड़की के लोटस होटल में एक प्रेस वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कहा की माधोपुर की घटना पर विपक्ष राजनीति कर रहा है जिसकी वह निंदा करते हैं।पुलिस अधिकारियों ने जो टास्क फोर्स बनाई है उसका वह समर्थन करते हैं।

पुलिस की माधोपुर गांव की घटना पर जितनी सराहना की जाए कम है।स्वामी ने कहा की गौ तस्कर ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई इसमें पुलिस का कोई दोष नहीं है ।स्वामी ने कहा की गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है अगर गौ को मारा जायेगा तो ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।स्वामी ने कहा की कहा की पुलिस गौ सेवा आयोग ने गौ संरक्षण स्क्वायड का गठन किया है जिसमें पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उक्त टीम गौकशी की सूचना पर माधोपुर गांव में गई थी जिसे एक व्यक्ति गौ मांस ले जाता हुआ दिखाई दिया था पुलिस टीम ने उसे चेकिंग के लिए रोका तो उसकी बाइक से मांस का कट्टा नीचे गिर गया पकड़े जाने के डर से वह तालाब में कूद गया और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस मौत में पुलिस का कोई हाथ नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस परिवार का वह युवक था उस परिवार पर गौकशी के पहले से ही सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसके उनके पास पुख्ता सबूत भी हैं। उन्होंने कहा कि गौकशी करने वालों को शीशे की गोलियों से बींद देना चाहिए। वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि गौ हत्यारों का संरक्षण करने के लिए जो जनप्रतिनिधि धरना दे रहे हैं उसकी वह कड़ी निन्दा करते हैं।स्वामी ने कहा की जिन लोगों ने कानून तोड़ने की कोशिश की है ऐसे सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाना चाहिए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए।

चाहें वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ अन्याय करने वाले किसी सूरत में बख़्शे नहीं जायेंगे। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साढ़े नौ करोड़ की अनियमितता के मामले में कारवाई पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन होगा और मामले में उचित कारवाई होगी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, कविंद्र चौधरी, सुशील राठी, अक्षत राणा आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369